फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रही अध्यापिका बर्खास्त, एसटीएफ की जांच में हुआ था मामले का खुलासा

Thu, 14 Dec 2023 12:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर तहसील क्षेत्र निवासी अध्यापिका ने वर्ष 2003 में संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी से अनुक्रमांक 988 से तैयार फर्जी अंकपत्र के जरिए सात अगस्त 2014 को नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड के फर्जी अंक पत्र पर नौकरी करने के मामले में बड़हलगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सीधेगौर में कार्यरत अध्यापिका गरिमा को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। एसटीएफ लखनऊ की जांच के आधार पर शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में खुलासा होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी बड़हलगंज ने की थी। अध्यापिका को 15 नवंबर तक पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे बर्खास्त कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: स्मैक की धंधेबाज मंजू और बेटे-बेटी के वाहन भी जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर तहसील क्षेत्र निवासी अध्यापिका ने वर्ष 2003 में संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी से अनुक्रमांक 988 से तैयार फर्जी अंकपत्र के जरिए सात अगस्त 2014 को नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एसटीएफ लखनऊ से प्राप्त जानकारी के बाद जांच के लिए अध्यापिका की समस्त पत्रावलियां मांगीं। जांच में अंक पत्र व प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें