फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी शिक्षक का कारनामा: फार्म भरवाने के बहाने छात्रा के आधार कार्ड से बनवा लिया निकाहनामा, तुड़वा दी शादी

Tue, 13 Jun 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ उसके शिक्षक ने धोखे से निकाहनामा तैयार कर लिया और फिर उसकी शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन


आरोप है कि अब आरोपी शिक्षक विदाई करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोचिंग शिक्षक सद्दाम हुसैन के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पिता ने दिए तहरीर में लिखा है कि बेटी को सद्दाम ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान एक ऑनलाइन फार्म भरने के नाम पर आधार कार्ड लेकर फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। जिसके आधार पर वह विदाई कराने व अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जबकि, बेटी की शादी 14 जून को तय थी, कार्ड भी बांट दिए गए थे। सभी रिश्तेदारों को शादी की जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  बीत गया दो साल: फाइलों में ही है सुमेर सागर ताल, अभी पूरी नहीं होगी पर्यटन की आस

लेकिन, आरोपी ने शादी करने वाले लड़के से संपर्क कर शादी ही तुड़वा दी। आरोपी सद्दाम रोजाना ही घर पर आकर विदाई करने का दबाव बनाता है। इसे लेकर घर के युवकों से उसकी लड़ाई भी हो चुकी है। अब लड़की को भेजने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें