फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंदर के बाइक पर कूदने से शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी शिक्षिका दीपिका सिंह (33) की बिहार के गोपालगंज जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

दीपिका सिंह गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी पंचायत स्थित माध्यमिक विद्यालय रानीपुर में सहायक शिक्षिका थीं। वह पति चंदन विश्वास सिंह और डेढ़ वर्षीय पुत्र अद्यवीक के साथ गोपालगंज में रहती थीं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे दीपिका अपने पति और बेटे के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थीं। भोरे थाना क्षेत्र के काली मोड़ के पास अचानक एक बंदर बाइक पर कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दीपिका के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि पति को मामूली चोट आई।
बच्चा सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दीपिका को देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें