फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री पढ़ लें ये खबर, कंफर्म टिकट नहीं है तो ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

Wed, 01 Jul 2020 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रेलवे में तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू
  • सुबह लेना होगा टोकन, आरक्षण आवेदन फॉर्म पर भरना होगा गंतव्य का भी पता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अगर उनके पास कंफर्म टिकट नहीं है तो वे तत्काल टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। सोमवार से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। टिकट बुक कराते समय यात्रियों को गंतव्य स्थल का पूरा पता भी आरक्षण आवेदन फॉर्म पर भरना होगा। हालांकि पहले दिन गोरखपुर जंक्शन स्थित आरक्षण केंद्र से एक भी टिकट बुक नहीं हुआ।

विज्ञापन


लॉकडाउन शुरू होने के बाद रेलवे में तत्काल टिकट की सुविधा भी बंद कर दी गई थी। लेकिन अब स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा शुरू कर दी गई है। तत्काल टिकट में यात्रा की तिथि से 24 घंटा पहले टिकट की बुकिंग होती है। सोमवार को 30 जून की यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग शुरू की गई।

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए पहले की तरह ही सुबह साढ़े पांच बजे से टोकन लेना है। रेलवे आरक्षण केंद्र पर सुबह 10 बजे से एसी और सुबह 11 बजे से स्लीपर श्रेणी का टिकट बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन


एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को पहले आरक्षण मांगपत्र में मोबाइल नंबर तथा पूरा पता लिखना होता था, अब इसके अतिरिक्त यात्रियों को गंतव्य स्थल का भी पूरा पता लिखना होगा।

हमसफर, कृषक व चौरीचौरा स्पेशल चलाने की तैयारी

रेलवे ने भले ही रेगुलर ट्रेनों को 12 अगस्त तक नहीं चलाने का निर्णय लिया है, लेकिन इस बीच स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। रेलवे बोर्ड ने बढ़नी होकर आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस और प्रयागराज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस की रेक को तैयार करने का निर्देश दिया है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में ये ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद तीनों ट्रेनों के रैक तैयार कराए जा रहे हैं। इनके कोच की ओवरहालिंग भी हो रही है। अभी गोरखपुर से गोरखधाम एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद स्पेशल और अवध एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन में चलाया जा रहा है। तीन और ट्रेनों के चलने से दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कल से सुबह 10 बजे रवाना होगी गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल

गोरखपुर से वाराणसी होकर जाने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी एक जुलाई से बदल जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक अब 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल सुबह 5.40 की जगह सुबह 8.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन सुबह 8.40 की जगह सुबह 10.00 बजे गोरखपुर स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म तीन व चार से संचालित होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें