फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive ITI: हुनरमंद हाथों को और दक्ष बनाएगी TATA, उपलब्ध कराएगी नौकरी के अवसर

Wed, 29 Jun 2022 03:59 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सत्यकांत ने  कहा कि टाटा कंपनी की ओर से राजकीय आईटीआई में उच्च स्तरीय लैब के निर्माण के लिए जमीन का सर्वे किया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर परिषद को भेजी गई है। जल्द ही कार्ययोजना को सहमति मिलने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को तकनीकी रूप से और दक्ष बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के राजकीय आईटीआई में टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की उच्च स्तरीय लैब का निर्माण कराया जाएगा। कंपनी की ओर से लैब में अत्याधुनिक उपकरणों लगाने के साथ प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएंगे। इसे लेकर परिषद और कंपनी की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


अप्रैल में टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य के साथ परिसर के अंदर और आईटीआई कैंपियरगंज में 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन का सर्वे भी किया गया है। इस योजना के तहत आईटीआई चरगांवा में संचालित कुछ ट्रेड को टाटा कंपनी की ओर से गोद लिया जाएगा। फिर, कंपनी की डिमांड के मुताबिक उन्हें उच्च स्तरीय उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद

सैमसंग और मारुति ने स्थापित की है लैब

आईटीआई चरगांवा में ख्यातिलब्ध मोबाइल कंपनी सैमसंग और मारुति सुजुकी ने भी अपनी उच्चीकृत लैब स्थापित की है। इसके तहत इन कंपनियों द्वारा परिसर के अंदर अत्याधुनिक लैब का निर्माण कर विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाता है।

 

विज्ञापन

सीआईटीएस प्रशिक्षण भी देगा आईटीआई चरगांवा

आईटीआई चरगांवा में अगस्त से क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) कोर्स भी प्रारंभ होना जा रहा है। इसके तहत डीजीटी की ओर से आयोजित होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा में चयनित सीआईटीएस (अनुदेशक) को आईटीआई चरगांवा से भी प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा।

आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सत्यकांत ने  कहा कि टाटा कंपनी की ओर से राजकीय आईटीआई में उच्च स्तरीय लैब के निर्माण के लिए जमीन का सर्वे किया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर परिषद को भेजी गई है। जल्द ही कार्ययोजना को सहमति मिलने के आसार हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें