फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम इंटरटेनमेंट जोन, निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के वार्ड संख्या-30 में गुलरिहा थाने के पीछे आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम इंटरटेनमेंट जोन के निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। करीब 47.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य मैसर्स बांके बिहारी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना 2025-26 के तहत स्वीकृत इस परियोजना के लिए कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) यूनिट-19 को जिम्मेदारी दी गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया। करीब 5164 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट पार्किंग सहित चार मंजिला कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। बेसमेंट में 49 दोपहिया और 34 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज हॉल, आधुनिक जिम, कैफेटेरिया, दुकानें, शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर और किड्स जोन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बॉक्स क्रिकेट के लिए मानकों के अनुरूप 18 से 22 यार्ड लंबी पिच तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स स्टेट हाईवे पर स्थित होने से लोगों की पहुंच आसान होगी। इसके आसपास अस्पताल, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, सात किलोमीटर की दूरी पर केंद्रीय विद्यालय तथा लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सैनिक स्कूल स्थित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें