फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: आस्था की दीपों की रोशनी से जगमगा उठा तामेश्वरनाथ धाम, एक साथ रोशन हुए 1.51 लाख दीए

Sat, 30 Oct 2021 08:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन होने ही चाहिए। भगवान शिव की नगरी में दीपोत्सव से लोगों का कल्याण होगा।
विज्ञापन
तामेश्वर नाथ में जलाए गए दिए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुवाई में शनिवार की शाम को ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में दीपोत्सव हुआ। पोखरे की सीढ़ियों पर 1.51 लाख दीए सजाए गए। काशी विश्वनाथ धाम से आए पंडितों ने महाआरती की। उसी बीच शिव की झांकी निकाली गई। भोलेनाथ के जयकारों से तामेश्वरनाथ धाम परिसर गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत महादेव के दर्शन पूजन-अर्चन के साथ हुआ। परिसर में स्थित पोखरे के किनारे बनी सीढ़ियों पर दीप प्रज्वलित किए गए। वाराणसी से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती की। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम का यह आयोजन ऐतिहासिक है। आस्थावानों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणा का स्रोत है।

दीपोत्सव के आयोजक भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि यहां श्रद्धालु अपने घरों से लाकर श्रद्धा के दीप जलाए हैं। श्रीराम जन्मभूमि के नाम, अखंड भारत के नाम, कोरोना वॉरियर्स के नाम, शहीदों के नाम और आजादी महोत्सव के नाम पर लोगों ने दीप जलाया। तामेश्वरनाथ धाम में हर साल बड़े पैमाने पर महाआरती और पूजन का कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होते रहेंगे।
विज्ञापन


दीपावली के पूर्व आयोजित दीपोत्सव की सफलता के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन होने ही चाहिए। भगवान शिव की नगरी में दीपोत्सव से लोगों का कल्याण होगा। इस दौरान प्रभा ग्रुप के संरक्षक विनय चतुर्वेदी, प्रभा सेवा समिति के समन्चयक विजय कुमार राय, राजेश पांडेय, विकास सिंह, रवि सिंह, राजीव चतुर्वेदी, उर्मिला त्रिपाठी, नित्यानंद, ब्रह्मशंकर भारती, आनंद भारती, शक्तिदत्त भारती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें