फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 प्रतियोगिता: जिला स्तरीय मुकाबले 28 मार्च, मंडल स्तरीय चार अप्रैल से

Wed, 23 Mar 2022 01:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वलेस टी-20 प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले जाने वाले मुकाबलों की रूपरेखा तैयार
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल स्तरीय अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला स्तरीय मुकाबला 28 मार्च तो मंडल स्तरीय मुकाबला चार अप्रैल से होगा। पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर 28-30 मार्च तक क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद हर जिले की विजेता टीम को गोरखपुर आमंत्रित किया जाएगा। विजेता टीमों के बीच मंडलीय स्तरीय मुकाबले 4-7 अप्रैल तक गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन कर लिया गया है। सभी मुकाबले नॉक आउट होंगे। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के सहयोग से अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी।

पहले चरण के मैच 28 मार्च से गोरखपुर, कुशीनगर देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में खेले जाएंगे। इनमें जिले की अलग-अलग एकेडमियों की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले लॉल लेदर बॉल से खेले जाएंगे। अंपायर और स्कोरर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुरूप होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुकाबले में गोरखपुर से दो टीमें हिस्सा लेंगी। छह और जिलों से टीमें आएंगी। यानी आठ टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में बंधन इंफ्रा सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सोनू पाठक और भूमि शक्ति ग्रुप के निदेशक रोहित गुप्ता का विशेष सहयोग रहेगा।

 

गोरखपुर
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन, डीए स्पोट्र्स एकेडमी, द्रोणा क्रिकेट एकेडमी, रॉयल क्रिकेट एकेडमी, लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी, नीना थापा एकेडमी, रीजनल स्टेडियम, अक्की स्पोर्ट्स, आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी

देवरिया
एनबी स्पोर्ट्स देवरिया, नॉनवेज पॉइंट्स देवरिया, स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया, देवरिया क्रिकेर्ट्स, सलेमपुर इलेवन, भाटपाररानी टाइगर्स, तारकेश्वर बरहज इलेवन और देवरिया रेड

कुशीनगर
केसीए एकेडमी, एसएफ एकेडमी, तमकुही क्रिकेट एकेडमी, केडीसीए एकेडमी, आरसीए एकेडमी और डिजायर एकेडमी

महराजगंज
वाईएसई यूनिटी क्लब, महराजगंज कुल्ही क्रिकेट क्लब, क्रिकेट क्लब, एवेंजर्स क्रिकेट क्लब स्टेडियम, लोहियानगर क्रिकेट क्लब, क्रिकेट एकेडमी महराजगंज, आरके एकडमी मुजूरी और रोवर्स क्रिकेट क्लब परतावल ।

बस्ती
टैलेंट क्रिकेट एकेडमी, स्टेडियम बॉयज, एसकेपी बस्ती, क्रिकेट एकेडमी महसो, सुरक्षा क्रिकेट एकेडमी और सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी

संतकबीरनगर
एपी क्रिकेट क्लब ए, एपी क्रिकेट क्लब बी, प्रभा क्रिकेट एकेडमी ए, प्रभा क्रिकेट एकेडमी बी, बीसीसी बखीरा और बाबा पर्वतनाथ क्रिकेट क्लब ।

सिद्धार्थनगर
गौतम बुद्धा क्रिकेट एकेडमी, स्पोर्ट्स स्टेडियम, लक्ष्मी कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी, जेबी वॉरियर्स, जिंदल सप्लायर्स और गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल

 
विज्ञापन

गोरखपुर के जिला स्तरीय मुकाबलों का कार्यक्रम
  • 28 मार्च- अक्की स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम द्रोणा एकेडमी- सुबह आठ बजे से
  • 28 मार्च- लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम नीना थापा स्पोर्ट्स एकेडमी- दोपहर 12 बजे से
  • 29 मार्च- आशीष नेहरा एकेडमी बनाम मंडल क्रिकेट एसोसिएशन- सुबह 8 बजे से
  • 29 मार्च- रीजनल स्टेडियम बनाम डीए स्पोर्ट्स एकेडमी- 12 बजे से
  • 30 मार्च- प्रथम सेमीफाइनल- सुबह 8 बजे से
  • 30 मार्च- दूसरा सेमीफाइनल- दोपहर 12 बजे से

ये हैं प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य

अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इनमें मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र नाथ तिवारी, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. शफीक सिद्दीकी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, पूर्वोत्तर रेलवे के खेल अधिकारी चंद्रविजय सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू, यूपी हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, एनई रेलवे क्रिकेट टीम के मैनेजर राजेंद्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर विशाल पांडेय शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें