फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा में ही रहेगा निलंबित सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे निलंबित सिपाही श्याम सुंदर चौहान ने विभागीय कार्रवाई के बीच अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उसका कहना है कि वह सपा में ही रहेगा, विभाग चाहे तो उसे बर्खास्त कर दे।
विज्ञापन

सिपाही के इस रुख के बाद पुलिस विभाग ने भी बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय से नोटिस भेजकर उससे जवाब मांगा गया है। अब उसके जवाब और जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 1994 बैच का सिपाही श्याम सुंदर चौहान मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र स्थित नैना झाला गांव का निवासी है। वर्ष 2023 में कुशीनगर से तबादले के बाद उसकी तैनाती गोरखपुर में डायल-112 में हुई थी। आरोप है कि वह लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के साथ ही संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसके नाम और तस्वीर वाले सपा के बैनर-पोस्टर भी सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पार्टी के कार्यक्रमों में मंच साझा करने के साथ सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट भी करता रहा।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें