सस्ते इलाज की चाह में आने वाले मरीज को अंत में बाहर जाकर महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ता है। ऐसे ही एक मरीज ने शिकायत भी की थी। अब जांच में इसकी पुष्टि के बाद एम्स प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एम्स ने नगर निगम को पत्र जारी कर बाहर लगने वाले ठेले-फड़ वालों को हटाने के लिए कहा है, ताकि एम्स गेट पर दलालों का जमावड़ा न लगने पाए। वहीं, एम्स के गार्डों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: किताबों के लिए भटक रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नोटिस चस्पा
मेडिकल काॅलेज में पकड़ा जा चुका है खेल
ठेले वालों से सांठगांठ कर दलाली करने वालों का खेल मेडिकल कॉलेज में पकड़ा जा चुका है। यहां पर एंबुलेंस मरीज माफिया, खून माफिया सब ठेले वालों से ही सांठगांठ कर अपने अवैध काम को कर रहे थे। पुलिस ने एक मामले में केस दर्ज कर जब जांच की तो कई लोग इसकी चपेट में आ गए और इस गिरोह से जुड़े लोगों को जेल भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मचारी भी पकड़े गए थे, जो दलालों के गिरोह में शामिल थे।