फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संपत्ति कर के लिए सर्वे जारी...गुलरिहा-रानीडिहा में आठ हजार नई संपत्तियां चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में संपत्ति कर के लिए सर्वे जारी है। गुलरिहा और रानीडिहा में करीब आठ हजार से अधिक संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। सर्वे पूरा होने के बाद इन्हें संपत्ति कर का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। उसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ, जिसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया गया। नगर निगम के सीमा विस्तार के लिए नोटिफिकेशन की प्रक्रिया वर्ष 2019 में ही पूरा कर ली गई थी।
निगम में शामिल क्षेत्रों की पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है। इन वार्डों में जीआईएस सर्वे नहीं हुआ है। लिहाजा निजी फर्म के कर्मचारियों के जरिये नगर निगम घर-घर सर्वे करवा रहा है। चार वार्डों में अब तक करीब 17 हजार मकान चिह्नित हो चुके हैं। सर्वे में खोराबार में 4572 और हरसेवकपुर में 4214 संपत्तियां चिह्नित हुईं हैं। इन्हें नगर निगम ने नोटिस देने के बाद बिल का भी वितरण कर दिया है। इन लोगों को वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही संपत्ति कर देना होगा।
विज्ञापन

वहीं, रानीडीहा में 3529 और गुलरिहा में 4866 मकान चिह्नित हुए हैं। जल्द इन्हें संपत्ति कर का नोटिस दिया जाएगा। नगर निगम अब तक पुराने 70 वार्डों से ही संपत्ति कर की वसूली करता है। अब नए वार्डों में सर्वे होने के बाद इन लोगों को भी संपत्ति कर देना होगा। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि नए वार्डों में सर्वे जारी है। खोराबार और हरसेवकपुर में बिल वितरण हो चुका है। गुलरिहा और रानीडीहा में जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें