फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णवी सिंह बनीं मिस एशिया यूनिवर्स 2020, पिता बोले- बेटी ने बढ़ाया मान

Tue, 22 Dec 2020 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
वैष्णवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के प्रख्यात सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. एचएन सिंह पटेल की बेटी वैष्णवी सिंह ने मिस एशिया यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता है। डॉक्टर एचएन सिंह मूल रूप से मऊ के रहने वाले हैं लेकिन बड़हलगंज में ही रहकर मरीजों का इलाज करते हैं। इसपर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


सोमवार को डॉक्टर पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। डॉक्टर के मुताबिक बेटी ने यूपी सहित पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। वैष्णवी का अपने पैतृक गांव मऊ जिले के सोनाडीह से गहरा नाता है। गोरखपुर के बड़हलगंज  भी आना-जाना लगता रहता है।

वैष्णवी फिल्म सिटी नोएडा स्थित अभिनव एवं मॉडलिंग कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के चिकित्सक, शिक्षकों, पत्रकारों व अन्य लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें