फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेर सागर ताल: दोबारा शुरू की गई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेर सागर ताल: दोबारा शुरू की गई पैमाइश
विज्ञापन

गोरखपुर। सुमेर सागर ताल का अतिक्रमण हटाने के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को दोबारा पैमाइश शुरू की है। इससे दुकानदारों में हड़कंप का माहौल है। इस बात की पूरी संभावना है कि कुछ और निर्माण अतिक्रमण के दायरे में आएंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उन्हें भी हटाया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर सदर तहसील की टीम ने ताल सुमेर सागर की नए सिरे से पैमाइश शुरू की।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ताल की जमीन सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से बेचने के लिए सात रसूखदार लोगों को भूमाफिया बताते हुए गैंगेस्टर लगाने की संस्तुति की है। शनिवार को ताल में एक होटल संचालक की ओर से किये गए निर्माण, एक मैरेज हाउस सहित आधा दर्जन निर्माण ध्वस्त किए गए थे। वहीं अब ताल से सटी एक नजूल की भूमि की भी पैमाइश होगी। सोमवार को भी यह प्रक्रिया चलेगी। माना जा रहा है कि नजूल की भूमि पर भी अतिक्रमण किया गया है। पैमाइश की रिपोर्ट तैयार होने के बाद कुछ नया खुलासा होने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

रविवार को ताल की फिर पैमाइश हुई है। यह प्रक्रिया सोमवार को भी चलेगी। नजूल की एक भूमि की भी पैमाइश कराई जाएगी। जो भी अतिक्रमण होगा, उसे हटाया जाएगा।
गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर
कांग्रेस नेता ने भूख हड़ताल खत्म की
गोरखपुर। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह ने रविवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। ताल सुमेर सागर की जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ शनिवार से भूख हड़ताल पर थे। राहुल के साथ अन्य लोगों ने भी धरना खत्म कर दिया। राहुल ने कहा कि जिला प्रशासन ने यह भरोसा दिया है कि तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान ताल की जमीन की पैमाइश भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ताल सुमेर सागर की जमीन पर कब्जा हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं धरने पर बैठी गीता देवी की तबीयत खराब होने के बाद रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें