फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएम की फटकार के बाद बीआरडी प्रशासन बैकफुट पर

Fri, 12 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टर द्वारा तीमारदार से अभद्रता करने और मोबाइल फोन तोड़ने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचने और उनकी फटकार के बाद बीआरडी प्रशासन बैकफुट पर आ गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। संबंधित जूनियर डॉक्टर ने तीमारदार से माफी मांगी और क्षतिग्रस्त मोबाइल की जगह उसी कंपनी और मॉडल का नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया।
देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनही निवासी शिवम पांडेय अपने पिता चंद्रशेखर और मां का इलाज कराने के लिए नौ जून को बीआरडी मेडिकल कॉलेज आए थे। आरोप है कि ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर ने शिवम और उसकी मुंहबोली बहन के साथ अभद्रता की। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने शिवम का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें