फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक लाख से अधिक बकाया वालों पर बिजली निगम सख्त

Fri, 12 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली और कनेक्शन विच्छेदन अभियान तेज कर दिया है। एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें बिल जमा कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। निर्धारित समय में भुगतान न करने वालों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के प्रथम वितरण खंड में 1466, द्वितीय खंड में 1661, तृतीय खंड में 429 तथा चतुर्थ खंड में 330 बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए हैं। इस प्रकार शहर के चारों खंडों में कुल 4200 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर लगभग 55 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी करीब छह हजार है। इन उपभोक्ताओं पर लगभग 45 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वसूली बढ़ाने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से अभियान लगातार चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता (शहरी) रणजीत चौधरी ने बताया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के विद्युत कनेक्शन नियमानुसार काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें