फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस को सलाम: कैंसर पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर मांगी खून के लिए मदद, दरोगा ने किया महादान

Fri, 28 May 2021 07:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शाहपुर थाने में तैनात हैं दरोगा अनूप कुमार तिवारी, सोशल मीडिया पर देख महिला पोस्ट, मदद के लिए आ गए आगे

 
विज्ञापन
रक्तदान करते दरोगा अनूप कुमार तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले की पुलिस कोराना संकट काल में लगातार लोगों की मदद कर रही है। गुरुवार को शाहपुर थाने में तैनात एक दरोगा ने महिला को मदद पहुंचाई। दरोगा को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि एक कैंसर पीड़ित महिला को रक्त की जरूरत है। दरोगा तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुनिति श्रीवास्तव (56) कैंसर से पीड़ित हैं और शहर के सावित्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। गुरुवार को उन्हें खून की आवश्यकता पड़ी। शहर में कोई परिचित न होने से उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली।

यह जानकारी शाहपुर थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार तिवारी के पास भी पहुंची थी। अभी कुछ दिन पहले ही शाहपुर थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही शिवांबुज पटेल ने अस्पताल में भर्ती गोपालगंज की एक महिला के लिए रक्तदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें