फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहराइच में तैनात सब-इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव का हार्ट अटैक से निधन

Wed, 25 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले थे हरेंद्र, घटना से परिवार में कोहराम
विज्ञापन


जगदीशपुर(गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी यूपी पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव (58) का सोमवार शाम बहराइच में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बहराइच जिले में अपनी ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरेंद्र यादव अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठे थे कि अचानक बेहोश हो गए। ड्राइवर ने तुरंत साथ के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। इस घटना की सूचना परिवार को दी गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। मंगलवार को उनका शव गांव लाया गया, जहां मोड़ापार फरेन नाले पर पुलिस कर्मियों ने अंतिम सलामी दी और भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका दाह संस्कार किया गया। हरेंद्र यादव तीन भाइयों में मझले थे। उनके एक पुत्र भांसु यादव और दो पुत्रियां तनु व मन्नू हैं। उनकी माता सुभावती देवी का 14 फरवरी को निधन हुआ था और एक मार्च को उनका ब्रह्मभोज था। अभी परिवार इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि दूसरी घटना ने उन्हें झकझोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें