फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकरी को बचाने में बाइक सवार दरोगा-सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के बहिलापार गांव के पास मंगलवार दोपहर सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दरोगा और सिपाही घायल हो गए। हादसे में दरोगा भवानी फेर को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी सहजनवां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सहजनवां थाने में तैनात दरोगा भवानी फेर और सिपाही गुरु प्रसाद बाइक से क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। बहिलपार के पास अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि अचानक सामने आई बकरी को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें