फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से चुनाव प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे विद्यार्थी, मिलेगा 40-50 हजार रुपये

Thu, 24 Feb 2022 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में इलेक्शन स्टडी सेल का गठन किया गया है। सेल की ओर से गोरखपुर शहर, ग्रामीण, फाजिलनगर और देवरिया सदर विधानसभाओं में सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलेक्शन स्टडी सेल को उच्चस्तरीय बनाने के लिए अब तीन नियमित यूनिवर्सिटी फेलो तैनात किए जाएंगे। जिन्हें, फेलोशिप के तौर पर 40-50 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। ये विद्यार्थी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे और वहां जाकर चुनाव प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का इलेक्शन स्टडी सेल विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है। योजना के मुताबिक, फेलोशिप पाने वाले विद्यार्थी ही इलेक्शन स्टडी सेल को चलाएंगे। भविष्य में शिक्षक सिर्फ सलाहकार की भूमिका में होंगे। ये फेलो ही अर्न बाय लर्न के तहत विज्ञान, कला, गणित हर संवर्ग के विद्यार्थियों की एक अनुभवी टीम तैयार कर मैपिंग और सर्वे कार्य को पूरा करेंगे। स्नातक स्तर के छात्रों को भी टीम में शामिल किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को क्रेडिट के रूप में नंबर भी दिए जाएंगे।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में इलेक्शन स्टडी सेल का गठन किया गया है। सेल की ओर से गोरखपुर शहर, ग्रामीण, फाजिलनगर और देवरिया सदर विधानसभाओं में सर्वे कराया जा रहा है। सात मार्च के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए पोलिंग सर्वे का परिणाम भी जारी करेगा। सेल में सीएसडीएस दिल्ली के विशेषज्ञ प्रो. संजय कुमार भी जुड़े हैं। इनके अलावा इलेक्शन सेल के फॉरेन कोऑर्डिनेटर प्रो. मुकुल सक्सेना हैं, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें