फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक के आवास पर फरियाद लेकर पहुंची छात्रा, बोली- घरवाले जबरन कराना चाहते हैं शादी

Sun, 06 Dec 2020 06:12 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
विज्ञापन
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक के आवास पर एक अवयस्क बालिका अपनी फरियाद लेकर उस समय पहुंची जब वे लोगों की समस्या सुन रहे थे। लड़की ने भी अपनी फरियाद रखी। उसने कहा कि मेरी मर्जी के बिना परिजन हमारी शादी मेरी उम्र के तीन गुना उम्र के व्यक्ति से करा रहे हैं। इस पर विधायक ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और त्वरित न्याय दिलाने को कहा।

विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की अवयस्क बालिका विधायक आवास पहुंची। उसने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि मेरे माता पिता व रिश्तेदार मिलकर मेरी शादी मेरे उम्र के तीन गुने उम्र के व्यक्ति के साथ कराना चाह रहे हैं। मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं। उसने कहा कि मैं कक्षा 11 में अपने गांव के इंटर कालेज में पढ़ती हूं।

बालिका ने अपनी शादी को लेकर चाइल्ड केयर व वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत की थी। इसको संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारी कसया थाने की पुलिस को सूचित किया था। बीते शनिवार को कसया थाने की पुलिस ने बालिका के घर पहुंचकर रविवार को थाने पर बुलाया था।
विज्ञापन


सुबह जब बालिका विधायक के पास पहुंची तो उन्होंने बालिका और उसके परिजनों को थाने भेजा। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बालिका मेरे आवास पर फरियाद लेकर पहुंची थी। उसकी बात सुनकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर उसको न्याय दिलाने को लेकर सुपुर्द किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामअशीष सिंह यादव ने कहा कि बालिका के परिजनों से लिखित लेने के उपरांत उसे उन्हें सौंप दिया गया है। परिजन बालिका के बालिग होने और उसकी मर्जी के बिना शादी नहीं किए जाने की लिखित दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें