फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राज नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने जाम की सड़क, मजिस्ट्रेट के समझाने पर माने

Tue, 11 Jan 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कॉलेज की मान्यता में जालसाजी को लेकर आक्रोशित थे विद्यार्थी, पिपराइच रोड पर तीन घंटे बैठे रहे, मजिस्ट्रेट के समझाने पर माने
विज्ञापन
सड़क जाम कर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता में जालसाजी की जानकारी होने पर विद्यार्थियों ने सोमवार को पिपराइच के तूरा बाजार के पास सड़क जाम कर दी। विद्यार्थी 10.30 बजे सुबह कॉलेज के बाहर आ गए और सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने में करीब चार घंटे लग गए। दोपहर तीन बजे सड़क से छात्र हटे और डीएम से मिलने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि डीएम ने छात्रों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलेज ने फर्जी शासनादेश पर छात्रों को प्रवेश दिया है। इसकी जानकारी सोमवार सुबह विद्यार्थियों को हुई तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। विद्यार्थियों का कहना है कि अब उनके भविष्य का क्या होगा? उनके साथ न्याय होना चाहिए और गलत करने वाले कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर छात्र उग्र हो गए और सड़क पर बैठ गए।

इसकी जानकारी होने पर एसडीएम और पिपराइच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े थे। बाद में एसडीएम के समझाने पर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात के आश्वासन पर राजी हो गया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्र अंकित पांडेय, संदीप गुप्ता, मामता समेत दस छात्र डीएम से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


राज नर्सिंग कॉलेज के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है। न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है। शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि छात्रों के मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें