फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीए, बीएससी व बीकाम की सीटों में कटौती पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम की सीटों में 25 फीसदी की कटौती होने पर छात्र नेता भड़क उठे। उन्होंने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के पंत पार्क में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। 22 अगस्त को विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर पत्रक सौंपेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी व बीबीए समेत छह पाठ्यक्रमों में 3756 सीटों पर प्रवेश लिया गया था। जबकि वर्तमान सत्र 2023-24 में 25 फीसद सीट कटौती कर इन पाठ्यक्रमों में 3005 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश पाने से वंचित रह जाएंगे। इसको लेकर छात्र नेताओं ने पंत पार्क में बैठक कर सीट कटौती का विरोध किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 22 अगस्त की सुबह 10 बजे प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शिवशंकर गौड़, भास्कर चौधरी, अनिल दुबे, पवन कुमार, सतीश, योगेश प्रताप सिंह, आर्या यादव, सुशांत शर्मा, सुंदरम राय, सुधिराम रावत, अंकित, आदित्य शुक्ला, रामबरन, सतीश प्रजापति, अरस्तू, अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें