फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि : काउंसिलिंग में बाहरियों का प्रवेश, छात्रों का जेब ढीला

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग चल रही है। जहां बाहरियों की बल्ले-बल्ले है। वह बिना रोक-टोक विवि परिसर में पहुंच रहे हैं और प्रवेश के लिए पहुंचे कम अंक वाले विद्यार्थियों से प्रवेश कराने के नाम पर धनउगाही कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रवेश के नाम पर छात्रा से 15 हजार रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद भी शुक्रवार को बाहरियों का जाना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


कला संकाय के द्वितीय तल पर स्थित कमरा नंबर 225 व 226 में बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग चल रही थी। जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे थे। कमरे में अभिभावकों के अलावा कुछ पुराने छात्र भी मौजूद थे। हर कोई किसी ना किसी का सिफारिश लेकर पहुंचा था। वह बेहिचक काउंसिलिंग कर रहे शिक्षक व कर्मचारियों के पास पहुंच कर बात कर रहे थे। उनका प्रभाव देख विद्यार्थी प्रभावित हो रहे थे। उनके कमरे से बाहर निकलते ही विश्वविद्यालय में प्रवेश की आस लेकर आए छात्र जो कम अंक होने से कटऑफ में आने से वंचित रह गए थे, वह घेर ले रहे थे। वह किसी प्रकार विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने की गुहार लगा रहे थे। वह उनसे उनका प्रवेश परीक्षा में मिला अंक पूछते और बात कर प्रवेश दिलाने का आश्वासन दे रहे थे। कमोबेश यही हाल दोनों कमरों का था। 12.15 बजे बीए काउंसिलिंग के समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय पहुंचे। उन्होंने कमरे में भीड़ देख अभिभावक एवं अन्य को बाहर जाने को कहा। इसके बाद कमरे में भीड़ कम हुई।

विवि प्रशासन ने बाहरियों के प्रवेश पर लगाया था रोक

विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग में केवल अभ्यर्थियों को आने की अनुमति दी थी। अभिभावक एवं अन्य किसी बाहरी के प्रवेश पर रोक लगाया था।
-

छात्रा से मांगे थे 15 हजार, मना करने पर छीन लिया था मोबाइलआरोप है कि जालसाजों ने बेलघाट की एक छात्रा से बीए में प्रवेश दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगा था। छात्रा ने कटऑफ से अधिक नंबर होने पर रुपये देने से मना कर दिया तो वह उसके साथ आए युवक का मोबाइल छीन लिए। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक जालसाज को हिरासत में ले लिया था जबकि दो फरार हो गये थे। छात्रा ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस ने युवक को रात भर थाने में बैठाने के बाद शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जालसाजों के झांसे में न आएं छात्र : मुख्य नियंता

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान समय-समय पर नियंता मंडल की टीम भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेती रहती है। अगर किसी छात्र को जालसाज प्रवेश दिलाने के नाम पर रुपये मांगता है तो इसकी सूचना छात्र तत्काल नियंता कार्यालय में दें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें