फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम में फंसे तो मंत्री ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी चौराहे पर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला जाम में फंस गया। काफी देर तक वाहनों की कतार में फंसे रहने के बाद मंत्री खुद गाड़ी से उतरे और चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने लगे। उन्होंने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चौराहे पर वाहनों का लंबा जाम लगा था, इसी में मंत्री का काफिला भी फंस गया। मंत्री गाड़ी से उतरकर चौराहे पर पहुंचे और खुद वाहनों को आगे बढ़ाने लगे। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को व्यवस्थित कराकर रास्ता खाली कराया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह जाम में गाड़ी के अंदर बैठे थे। इससे बेहतर लगा कि बाहर निकलकर सामने खड़े वाहनों को हटवाया जाए, इसलिए वह खुद चौराहे पर पहुंच गए। मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने बताया कि गोरखपुर क्लब में जाना था, जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। गाड़ियों का जाम लगा था। गाड़ी से उतरकर सोचा किसी की गाड़ी में लिफ्ट ले लूंगा, लेकिन सभी गाड़ियां फंसी थी। आगे जाकर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस वालों की मदद कर दी। कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें