फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुराल में रहने की जिद्द पर अड़ी महिला, जमकर किया हंगामा

Mon, 23 Nov 2020 05:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • पांच साल पूर्व नाराज होकर चली गई मायके तो पति ने कर लिया था दूसरी शादी
  • पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी,मायके के लोग आए और उसे साथ ले गए घर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले नाराज होकर मायके गई महिला रविवार की देर शाम वापस कुर्थियां गांव में अपने ससुराल लौटी और यहीं रहने की जिद्द पर अड़ गई।

विज्ञापन


इस बीच पति दूसरी शादी कर लिया था। जिसकी वजह से ससुराली महिला को घर में रखने को तैयार नहीं हुए। जिससे महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर बाद में पुलिस भी पहुंच गई।

गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला की शादी पांच साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया गांव में हुई थी। पांच साल पूर्व पति और पत्नी में अनबन होने से नाराज होकर महिला मायके चली गई। इसी बीच युवक ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम महिला वापस ससुराल लौटी और यहीं रहने का दबाव ससुरालियों पर बनाने लगी। इधर, ससुराली बेटे के जरिए दूसरी शादी कर लेने की वजह से उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। जिसको लेकर पहले ससुरालियों से कहासुनी हुई। बाद में महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दिया तो हेड कांस्टेबर हरिशंकर और चालक प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन महिला अपने जिद पर अड़ी रही। रात में महिला ससुराल में ही रही। सोमवार को उसके मायके के लोग आए और महिला को साथ लेकर चले गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें