फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आग ने चार गांवों में मचाया तांडव, हजारों का सामान जला

Wed, 22 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग ने मंगलवार को चार गांवों में तांडव मचाया। आग से कई एकड़ फसल व सामान जल गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही। फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों और पुलिस बल को आग बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पहली घटना पिपरा बसंत, बरईपुर, गोविंदपुर से होते हुए बेला गांव तक फैली, जहां सैकड़ों एकड़ खेतों में गेहूं के डंठल जलते रहे। आग की चपेट में गोविंदपुर निवासी उमेश गोंड और बलवंत चौधरी की झोपड़ियां भी आ गईं, जिसमें रखा घरेलू सामान और भूसा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर तक राहत कार्य जारी रहा।
वहीं, दूसरी घटना मुड़ेरी गढ़वा में हुई, जहां से आग भरपुरवा और महुअवां तक फैल गई। इस दौरान भरपुरवा निवासी अनिरुद्ध मौर्य का पोट्री फाॅर्म आग की चपेट में आ गया, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

तीसरी घटना में ककरहिया अहिरौली टोला निवासी उर्मिला देवी प्रभावित हुईं। तलुआबाद स्थित उनके लगभग छह एकड़ गेहूं की फसल और पोट्री फॉर्म हाउस जलकर राख हो गया। हालांकि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। मामले में गांव के एक व्यक्ति पर शादी का कचरा जलाने से आग फैलने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी गई है।
चौथी घटना भटहट के निकट खिरिया गांव में सामने आई, जहां से उठी आग की लपटें हवा के झोंकों के साथ बनचरा और मुड़िला गांव तक पहुंच गईं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, यहां डंठल के अलावा अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेज हवा के बीच कई गांवों में लगी आग पर काबू पाने में पुलिस और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि आग के बड़े क्षेत्र में फैलने के बावजूद अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें