फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 26 को आएंगे कथा वाचक राजन, निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में होने वाले राजन महाराज के श्रीराम कथा को लेकर लगाया जा रहा पंडाल।अमर उजाला
विज्ञापन
-राम कथा के लिए चंपा देवी पार्क में लग रहा जर्मन हैंगर
विज्ञापन

-आयोजन समिति ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने को किया मंथन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। आगामी 27 जनवरी से गोरक्षनगरी में राम कथा की गूंज से माहौल भक्ति से सराबोर हो जाएगा। कथा वाचक राजन राम कथा सुनाएंगे। इसके लिए उनका आगमन शहर में 26 को होगा। इसी दिन आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा व कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसकाे लेकर राम कथा आयोजन समिति ने बृहस्पतिवार को बैठक कर कथा को सफल बनाने पर मंथन किया।

बताया जा रहा है कि चंपा देवी पार्क में होने वाली कथा के लिए जर्मन हैंगर लगभग 300 फिट लंबा व चौड़ा लगना शुरू हो गया है। इस पंडाल में लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं। बैठक के दौरान आयोजक डॉ. कुमुद त्रिपाठी, अशोक शुक्ला व डॉ. भोलेंद्र नारायण दुबे के अनुसार, 26 जनवरी को देर शाम कथा वाचक राजन का आगमन होगा। इसके पहले इसी दिन पूर्वांह्न 11 बजे से तारामंडल के प्रताप सभागार से भव्य शोभा व कलश यात्रा निकलेगी। इसमें बैंड बाजा, हाथी व बग्गी भी शामिल होगी। शोभा यात्रा कथा स्थल चंपा देवी पार्क पर आकर समाप्त होगी। राम कथा के समन्वयक बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। कथा 27 जनवरी से शुरू होकर चार फरवरी तक चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डॉ. चमन राय, मदन मोहन त्रिपाठी, अवनीश पांडेय, मधुबाला पांडेय, हरीराम यादव, अरविंद यादव ,गोविंद गौंड, आदर्श शुक्ला, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, बुद्धि सागर त्रिपाठी, विजय यादव, मयंक उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, श्रद्धानंद त्रिपाठी, अंकित शाही, सचिन चंद्र पांडेय, संजय मिश्रा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें