श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग के बाद ही मिल रहा लेहड़ावाली का दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के कारण करीब दो महीनों तक मंदिर के कपाट बंद रहे। आठ जून से मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिर के द्वार पर ही सैनिटाइज मशीन से लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उसके बाद कस्बे के स्टार हॉस्पिटल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। उसके बाद मां लेहड़ावाली का दर्शन मिल रहा है।
मंदिर के व्यवस्थापक संतोष पांडेय ने बताया कि मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। बिना मास्क या चेहरों को ढ़के मंदिर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए लोग दर्शन कर रहे हैं। लोगों के देखभाल के लिए स्वयं सेवी संस्थाएं लगाए गए हैं। मंगलवार को मंदिर पर भीड़ लगती है, साथ ही मंदिर पर होने वाले अनुष्ठान पर भी ध्यान दिया जा रहा है।