फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आर्केस्ट्रा में नाचने के विवाद को लेकर बस पर किया पथराव, बरातियों को घेरकर पीटा

Sat, 12 Dec 2020 05:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र से बाघापार गांव में आई थी बरात
  • बस चालक ने सात हजार रुपये छीन लेने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन
बस पर किया गया पथराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की एक शादी में शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है धनघटा थाना क्षेत्र के बाघापार गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा पर नाचने को लेकर मनबढ़ युवकों ने बरातियों से विवाद कर लिया।

विज्ञापन


कुछ लोगों के हस्तक्षेप से विवाद थमा, लेकिन शनिवार की भोर में जब बस में सवार होकर बराती वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में निबियहवा पोखरा के पास युवकों ने बस रुकवा ली। मनबढ़ों ने बस पर पथराव किया और फिर बस में घुसकर पांच- छह बरातियों की पिटाई कर दी।

ये है पूरा मामला
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के चोलखरी गांव के रामपति पाल के बेटे श्रवण पाल की बरात शुक्रवार की शाम महुली क्षेत्र के बाघापार के विश्वनाथ पाल के वहां आई थी। लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्टा का कार्यक्रम हो रहा था। उसी दौरान फरमाइशी गीत पर मंच पर थिरकने की बात को लेकर बगल गांव के कुछ युवकों व बरातियों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। शनिवार की भोर में बस में सवार होकर बराती वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जैसे ही बस निबिहवा पोखरा के समीप पहुंची। वैसे ही अलग-अलग बाइक से पहुंचे 10-12 युवकों ने ओवरटेक करके बस को रुकवा ली।

मनबढ़ युवकों ने बस पर जमकर ईंट पत्थर फेंके। जिससे बस का शीशा टूट गया। बाद में लोग बस में घुस गए और पांच-छह बरातियों की लाठी डंडे से पिटाई की। बरातियों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमलावर युवकों को भगाया

घायल बरातियों को लोग उपचार के लिए निकट के अस्पताल ले गए, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में बस चालक महुली कस्बा निवासी राकेश पांडेय की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

आरोप है कि वह शुक्रवार को बस में बस्ती जिले से बरात लेकर महुली क्षेत्र के बाघापार आए थे। शनिवार की भोर में वापस बरातियों को ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में निबिहवा पोखरा गांव के निकट आर्केस्टा के विवाद को लेकर बगल गांव बसहिया व परसा भारी के करीब एक दर्जन युवकों ने बस को रुकवा ली।

ईट पत्थर फेंक कर बस का शीशा व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में बरातियों की पिटाई की। आरोप है मनबढ़ युवकों ने बस भाड़ा सात हजार रुपये भी छीन लिए। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें