फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। गोरखपुर की एसटीएफ टीम ने फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे एक प्रधानाध्यापक को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया। प्रधानाध्यापक भाटपाररानी ब्लॉक के जगरनाथ छपरा प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत था। एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ भटनी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विगत कुछ समय से बेसिक शिक्षा विभाग में दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर फर्जी अध्यापकों की नियुक्ति की सूचना एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ को प्राप्त हो रही थी। शिकायत पर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने एसटीएफ गोरखपुर को सूचना संकलन के लिए निर्देशित किया। एसटीएफ की जांच में पता चला कि कमल कुमार मिश्र पुत्र भृगुनाथ मिश्र निवासी ग्राम सीकरी खुर्द, थाना सिकरारा, जौनपुर के नाम पर केशव कांत मिश्र पुत्र रामजी मिश्र निवासी हरनही थाना सलेमपुर फर्जी तरीके से भाटपाररानी क्षेत्र के जगरनाथ छपरा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा है। मंगलवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि केशवकांत विद्यालय पर आया हुआ है। सूचना पर निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक सूरजनाथ सिंह, यशवंत सिंह, आशुतोष तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2008 में मुक्तिनाथ नाम का एक व्यक्ति कमल कुमार मिश्र के नाम का दस्तावेज मुझे दिया था। मैंने कमल कुमार मिश्र ग्राम धकपुरा थाना लार के नाम से आधार पर पैन कार्ड, आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया था। जिसके आधार पर नौकरी मिल गई। एसटीएफ ने गिरफ्तार शिक्षक के पास से एक बाइक, दो मोबाइल, डीएल और कुछ नगद रुपये बरामद किए हैं। एसओ श्याम लाल यादव ने बताया कि एसटीएफ गोरखपुर ने एक फर्जी प्रधानाध्यापक पर धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें