फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगी, कपड़े जले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग लगी, कपड़े जले
विज्ञापन

हर्रैया(बस्ती)। कस्बे में देर रात अज्ञात कारणों से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़े जल गए। आस पास के लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। संतकबीर नगर जनपद के धरमपुरा निवासी विशाल पुत्र इंद्रमणि मिश्र थान्हाखास निवासी अपने मामा लवकुश के घर रहते हैं। नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ सम्राट नगर में तीन माह पहले कपड़े की दुकान खोली। दुकान बंद कर रात में वह घर चले गए। देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से उठ रहा धुंआ देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। इसके बाद लोग शटर का ताला तोड़ कर आग बुझाना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखे रेडीमेड व ऊनी कपड़े जल चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें