फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से

Mon, 18 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के समन्वय से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण सीनियर ओपन महिला हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को होगा।
विज्ञापन

काॅलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 22 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आरएसओ क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें रविवार शाम तक गोरखपुर पहुंच गईं। आमंत्रित सभी टीमों में 17 सदस्य शामिल हैं। खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसको देखते हुए खेल विभाग की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
प्रतियोगिता में प्रदेश की जो प्रमुख टीमें प्रतिभाग करेंगी उनमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर, गोरखपुर मंडल, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, सहारनपुर, शांहजहांपुर, बिजनौर तथा मऊ शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें