फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेशीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आगाज, गोरखपुर ने लखनऊ को हराया

Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में अ - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की बुधवार को शुरुआत हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कई मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अगले चक्र में जगह बनाई। प्रतियोगिता का समापन 17 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर ने लखनऊ को 25-20 से हराया। आगरा ने अयोध्या को 33-7 से शिकस्त दी। विंध्याचल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की टीम को 26-17 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बरेली के खिलाफ मुरादाबाद ने 42-28 से जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में आगरा ने अलीगढ़ को 33-18 से हराया। आजमगढ़ ने देवीपाटन को 29-1 से शिकस्त दी। प्रयागराज ने विंध्याचल को 23-18 और लखनऊ ने बरेली को 27-7 से हराया।
अंडर-19 वर्ग में आगरा ने विंध्याचल को 14-12, आजमगढ़ ने देवीपाटन को 28-12, वाराणसी ने अयोध्या को 28-9 और मुरादाबाद ने चित्रकूट को 33-8 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शिवा सिम्पी चन्नप्पा ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी टीम भावना और समर्पण का खेल है। खिलाड़ियों को परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा रखना चाहिए। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, खेल और सुरक्षा पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने कहा कि खेल आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास ने की। संचालन डॉ. हरि प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें