फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बोले- अग्निकांड से प्रभावित किसानों को मुआवजा दे सरकार

Tue, 06 Apr 2021 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बांसगांव के आमी कछार समेत विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल राख होने पर किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन के जिम्मेदार किसानों के आवास तक जाकर मुआवजे की औपचारिकता पूरा करें।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि पत्र में लल्लू ने लिखा है कि अग्निकांड के शिकार किसान भारी आर्थिक संकट में आ गए हैं, जिसे प्रदेश सरकार की तरफ से अविलंब आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। बांसगांव तहसील के आमी कछार स्थित ताल अमियार, भुसवल तथा जोट गोंटकी में सैकड़ों एकड़ फसल आग से जल कर नष्ट हो गई है।

आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन किसानों को सरकारी लालफीताशाही में उलझाने में लगा है। प्रभावित किसानों को अपनी नष्ट फसल का ब्योरा ऑनलाइन दाखिल करने पर दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकांश अशिक्षित किसान नष्ट फसल का ब्योरा ऑनलाइन दाखिल कर पाने में न केवल अक्षम हैं, बल्कि संकटकाल में यह शर्त अव्यवहारिक भी है। अच्छा यह होगा कि स्थानीय प्रशासन स्वयं मौके पर जाकर किसानों को मुआवजे की रकम तय करे और तत्काल भुगतान देना आरंभ करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें