फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने कराई जांच, दरोगा हुए निलंबित

Thu, 24 Nov 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप लगाया था कि बेलीपार थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश शुक्ला ने प्रधान राजकुमारी भारती को फर्जी मुकदमे में फंसाकर 47 हजार रुपये रिश्वत वसूलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने एसएसपी को जांच कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर वसूली करने के आरोपों से घिरे दरोगा दुर्गेश शुक्ला को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही, उदासीनता का आरोपी पाते हुए दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह व जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानों ने एडीजी से गत दिनों मुलाकात की थी। आरोप लगाया था कि बेलीपार थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश शुक्ला ने प्रधान राजकुमारी भारती को फर्जी मुकदमे में फंसाकर 47 हजार रुपये रिश्वत वसूलकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने एसएसपी को जांच कराने का आदेश दिया था। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच में लापरवाही सामने आने के बाद बुधवार को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें