फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसपी की दो टूक.. तेज आवाज में डीजे बजाया तो झेलेंगे कार्रवाई

Wed, 18 Oct 2023 01:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पूजा पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन में शामिल होने वाले डीजे संचालकों से पुलिस प्रोफार्मा भरवा रही है। जिससे की वह मानक से तेज आवाज में डीजे न बजा सकें।
विज्ञापन
डीजे संचालक और पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार के तिवारीपुर थाने में डीजे संचालकों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संचालकों से दो टूक कहा.. अगर तेज आवाज में डीजे बजा तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


बता दें कि डीजे के तेज आवाज के विरोध में शहरवासियों ने प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर अंकुश लगाने की मांग की थी। अमर उजाला इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर रहा है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे को मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लेकर डीजे को मानक के अनुरूप बजाने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस डीजे संचालकों को जागरूक करने में जुटी हुई है।

पूजा पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन में शामिल होने वाले डीजे संचालकों से पुलिस प्रोफार्मा भरवा रही है। जिससे की वह मानक से तेज आवाज में डीजे न बजा सकें। तिवारीपुर में हुई बैठक में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी ट्रैफिक श्यामदेव बिंद, सीओ कोतवाली के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें