फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान ने महिला को दौड़ाकर पीटा, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 02 Oct 2020 07:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • सोनौली में एसएसबी कर्मी पर कार्रवाई की मांग की
  • अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनौली में स्थानीय कस्टम कार्यालय के सामने नेपाली महिला को एसएसबी की कर्मी ने दौड़ा कर पीट दिया, जिससे माहौल गर्म हो गया। नेपाली महिला के समर्थन में उतरे सोनौली के व्यापारियों ने काफी हो-हल्ला मचाया। व्यापारियों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए नौतनवां उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, एसएसबी के सहायक सेनानायक अनीश के राव मौके पर पहुंचे। उसके बाद व्यापारियों को समझाकर शांत कराया गया।

व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि सरेआम किसी को पीटने का अधिकार नहीं है। एसएसबी को लगता था कि महिला तस्कर है तो उसका सामान रख लिए होते। महिला कुछ सामान लेकर अपने घर नेपाल जा रही थी। उसे रोकर पूछताछ की गई होती, बेवजह पीटा क्यों गया।
विज्ञापन


शिवम त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की घटना से नेपाल के संबंधों पर असर पड़ेगा। एसएसबी को सोच समझकर काम करना चाहिए।

उप जिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार ने बताया कि कि एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच का आदेश दे दिया है। व्यापारियों को समझाया गया, जिससे वे शांत हो गए। इस मौके पर बबलू सिंह, सोनू गुप्ता, विजय रौनियार, रामानंद रौनियार, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें