फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से सीमा पार कर नेपाल जा रहे रोमानियाई नागरिक को एसएसबी ने दबोचा, तीन दलाल भी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2020 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सोनौली (महराजगंज)।
विज्ञापन
रोमानिया का नागरिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर शनिवार की देर रात गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने सोनौली के डांडा हेड से तीन दलालों के साथ एक रोमानियाई नागरिक को हिरासत में ले लिया। सभी को पूछताछ के लिए एसएसबी कैम्प में ले गए।

विज्ञापन


अवैध ढंग से सीमा में प्रवेश की सूचना मिलते ही आईबी, इमीग्रेशन समेत कई खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में धोखाधड़ी और 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत सोनौली कोतवाली में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
 
पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक रोमानिया का नागरिक दिल्ली से आया है। पासपोर्ट और वीजा में गड़बड़ी के चलते उसने भारतीय सीमा को पार कराने के लिए सोनौली और नौतनवां के दलालों से सम्पर्क किया। सीमा पार कराने की डील हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार की देर रात सोनौली के दो दलाल व नौतनवा का एक दलाल रोमानिया के नागरिक को डांडा हेड के पास पगडंडी रास्ते से भारतीय सीमा पार कराने के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान गश्त करते हुए एसएसबी की टीम पहुंच गई। सुरक्षा बल को देख तीनों भागने लगे, पर एसएसबी जवानों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। दलालों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक वह कितने लोगों को अवैध ढंग से सीमा पार करा चुके हैं।

कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में धोखाधड़ी और 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। पकड़े गए लोगों से पूछताछ भी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें