उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीमा पर तैनात एसएसबी के एक एएसआई के प्यार में दिल्ली से एक युवती महराजगंज चली गई। युवती का आरोप है कि जवान ने उससे बात करना बंद कर दिया था। वह शादी के वादे से मुकर गया, जिससे नाराज होकर युवती उसके सबक सिखाने यहां पहुंच आई। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं युवती के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एएसआई एक युवती को दिल दे बैठा। दोनों में बातें होने लगीं। मोबाइल फोन से शुरू हुई प्रेम कहानी एक साथ रहने के वायदे तक पहुंच गई। दोनों एक साथ रहने भी लगे, बाद में दोनों के रिश्तों में खटास होने लगी।
इसके बाद एएसआई ने युवती से बात करना बंद दिया। साथ ही उससे दूर करने की कोशिश करने लगा। इससे युवती नाराज हो गई और उसे ढूंढते हुए महराजगंज पहुंच गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।