गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएजेएमसी सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर 31 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग होगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा और पत्रकारिता विभाग में उपस्थित हों। प्रवेश के समय प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति लाना अनिवार्य है। यह प्रवेश का अंतिम अवसर होगा।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सत्र 2026-27 के लिए एमए समाजशास्त्र में अनारक्षित वर्ग की रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धूसिया के अनुसार प्रवेश 31 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्रों व आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में मौजूद हो।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में एमएससी भौतिकी की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 31 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे विभाग में सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। प्रवेश रिक्त सीटों और निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।