फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के नाम पर ग्राहकों की जेब काट रहा स्पेंसर, हर बिल पर ले रहा है ये शुल्क

Wed, 02 Sep 2020 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पादरी बाजार स्थित स्पेंसर स्टोर हरेक बिल पर ग्राहकों से ले रहा है एक रुपया
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के अलावा जिला प्रशासन से की गई शिकायत
विज्ञापन
सैनिटाइजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पादरी बाजार स्थित स्पेंसर स्टोर कोरोना के नाम पर ग्राहकों की जेब काट रहा है। यहां आने वाले हरेक ग्राहक से सैनिटाइजेशन के नाम पर एक रुपया वसूल किया जा रहा है। हालांकि इसे स्वैच्छिक नाम दिया गया है, लेकिन यह रकम करीब-करीब हरेक ग्राहक से ली जा रही है। इसे अनुचित बताते हुए एक ग्राहक ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के अलावा जिला प्रशासन से शिकायत की है।

विज्ञापन


पादरी बाजार इलाके के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को आधे घंटे के अंदर उन्होंने स्टोर से दो बार खरीदारी की। दोनों बार के बिल में सैनिटाइजेशन के नाम पर एक-एक रुपये जोड़ दिया गया। सिद्धार्थ ने बताया कि परेशानी एक रुपये लिए जाने से नहीं है, बल्कि व्यवस्था से है। जिला प्रशासन से भी इस संबंध में बात की। बताया गया कि ऐसा कोई प्रावधान जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है।

ऐसे में हरेक ग्राहक से एक-एक रुपये लेना नियमत: सही नहीं है। अगर यह ऐच्छिक व्यवस्था है तो बिल बनाते वक्त ग्राहक से इस शुल्क के बारे में पूछना चाहिए। पादरी बाजार स्पेंसर स्टोर में हरेक दिन 900 से एक हजार ग्राहक आते हैं। ऐसे में स्पेंसर स्टोर कोरोना के नाम पर महीने में 30 से 40 हजार रुपये अवैध तरीके से कमा रहा है। जबकि व्यवस्था के नाम पर वहां कुछ खास नहीं है। इस वजह से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के अलावा एडीएम सिटी के पास भी लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


स्पेंसर मैनेजर व्यासमुनि पांडेय ने बताया कि यह पूरी तरह से ऐच्छिक व्यवस्था है। अगर कोई ग्राहक नहीं देना चाहता है तो उससे यह शुल्क नहीं लिया जाता है।

विज्ञापन

शहर के अन्य मॉल में निशुल्क है यह व्यवस्था

शहर के अन्य सभी शॉपिंग मॉल में यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मॉल में आने वाले सभी ग्राहकों की थर्मल स्कैनर से जांच की जाती है। साथ ही सैनिटाइजेशन के लिए सैनिटाइजर दिया जाता है।

एडी मॉल के निदेशक धीरज दास ने बताया कि एडी मॉल में प्रवेश पर किसी तरह का कोई सैनिटाइजेशन या कोरोना सेफ्टी शुल्क नहीं लिया जाता है। दुकानदारों द्वारा भी इस तरह का शुल्क मांगे जाने संबंधी कोई शिकायत नहीं हुई है। ऐसा करना गलत भी है।

ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकरीवाल ने बताया कि मॉल में प्रवेश करते वक्त कोरोना सेफ्टी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर के अलावा ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें