शहर के अन्य सभी शॉपिंग मॉल में यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मॉल में आने वाले सभी ग्राहकों की थर्मल स्कैनर से जांच की जाती है। साथ ही सैनिटाइजेशन के लिए सैनिटाइजर दिया जाता है।
एडी मॉल के निदेशक धीरज दास ने बताया कि एडी मॉल में प्रवेश पर किसी तरह का कोई सैनिटाइजेशन या कोरोना सेफ्टी शुल्क नहीं लिया जाता है। दुकानदारों द्वारा भी इस तरह का शुल्क मांगे जाने संबंधी कोई शिकायत नहीं हुई है। ऐसा करना गलत भी है।
ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकरीवाल ने बताया कि मॉल में प्रवेश करते वक्त कोरोना सेफ्टी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर के अलावा ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है।