फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने छीन लिया सुहाग: 9 महीने पहले बंधी थी सेहरे की डोर, युवक की मौत के बाद बवाल- पुलिस पर बरसे पत्थर

Tue, 12 May 2026 02:58 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद चालक पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने हाइवे पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार थाना क्षेत्र में अवैध खनन और तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। चनउ उर्फ बेतउवा गांव के पास सोमवार देर रात मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद चालक के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर फैलते ही ग्रामीण भड़क उठे। हाइवे जाम कर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महावीर छपरा गांव निवासी 24 वर्षीय कृष्ण निषाद पुत्र मुखलाल निषाद बाघागाड़ा में फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल खपड़ाहवा थाना गीडा गया था। 

वहां से लौटते समय चनउ उर्फ बेतउवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक फरार होने पर भड़के ग्रामीण
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद चालक पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने हाइवे पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पर मरवड़िया कुआं चौकी प्रभारी शमशेर यादव और बाद में थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव में सिपाही आकाश भारती और अजीत यादव घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पांच नामजद समेत 19 पर मुकदमा
चौकी प्रभारी शमशेर यादव की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य, अर्जुन पासवान, आशीष कुमार, करन पासवान और कृष्णविजय समेत पांच नामजद तथा 14-19 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और पथराव समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से अर्जुन पासवान, आशीष कुमार, करन पासवान, कृष्णविजय और शिवम सिंह को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नौ महीने पहले हुई थी शादी
मृतक कृष्ण निषाद की शादी नौ महीने पहले ज्योति देवी से हुई थी। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। पति की मौत के बाद ज्योति देवी बदहवास है। कृष्ण दो भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में उसकी मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। मां इंद्रावती देवी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

अवैध खनन पर उठे सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है। रातभर तेज रफ्तार डंपर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें