रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों को लाइन लगाकर बैठाया गया।अमर उ
-बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे तो दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल चार घंटे रही देर से
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली और बिहार चुनाव के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन अधिकांश ट्रेनें चार से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बिहार के जोगबनी से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 04196, जो सुबह 10:40 पर आनी थी, शाम 3:05 बजे पहुंची। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 02569 भी लगभग चार घंटे और बरौनी जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 02563 स्पेशल ट्रेन लगभग 10 घंटे की देरी से चली।
गोपालगंज निवासी सुभाष पांडेय ने बताया कि उन्हें दिल्ली सोमवार सुबह पहुंचना था, लेकिन ट्रेन आठ घंटे लेट होने की वजह से अब शाम को पहुंच पाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस की परीक्षा देने जा रहे सुमित कुमार और रोहित ने कहा कि उनकी ट्रेन चार घंटे लेट है। यात्रियों का कहना है कि लगातार देरी से उनकी यात्रा मुश्किल हो गई है और इंतजार के दौरान असुविधा बढ़ रही है। हालांकि, स्पेशल ट्रेनों की मानीटरिंग हो रही है लेकिन समय पालन में सुधार नहीं हो पा रहा है।