फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से चलेगी बांद्रा टर्मिनस व आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 14 Jan 2021 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तथा आनंद विहार टर्मिनस के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


- 09033 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 17 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.45 बजे पहुंचेगी।
- 09034 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 19 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से 03.25 बजे छूटकर दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनस दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 05057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 28 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर को रात 8.55 बजे चलकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी।
- 05058 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेेशल 27 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से शाम 5.10 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी।

आज निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल
गोरखपुर। किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने 14 जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा 16 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचलन निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें