फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आया था इस चर्च का 'घंटा', 160 साल पुराना है इसका इतिहास

Wed, 24 Jun 2020 02:38 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ कैथ्रेडल चर्च शहर के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1860 में हुई थी। चर्च में लगे तीन घंटे 1896 में लंदन से मंगाए गए थे। 50 किलोग्राम वजनी इस घंटे को मियर्स एंड स्टेन बैंक ने लंदन से भेजा था।

विज्ञापन


सेंट जोसेफ चर्च को शहर में महा गिरजाघर भी कहा जाता है। सेंट जोसेफ कैथ्रेडल चर्च को पहले लाल गिरजाघर के नाम से जाना जाता था क्योंकि यह चर्च पहले लाल रंग था। चर्च की ओर से समाज सेवा का भी काम किया जाता है।

जरूरतमंद बच्चों के पढ़ाई के साथ ही कई तरह के सेवा कार्य चर्च की ओर से किए जाते हैं। क्रिसमस में तो चर्च की खूबसूरती देखते ही बनती है। चर्च परिसर में आर्कषक झांकी सजाई जाती हैं। जिसे दिखने लोग दूर-दूर से आते है। चर्च की ओर से साल में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें