फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्माइल रोटी बैंक: सांसे गिन रहे दीपक को दी जिंदगी की आस, ऐसे कराया अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 May 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सात दिन से भूखे कोरोना संक्रमित दीपक को भोजन, पानी व दवाएं दीं
विज्ञापन
संक्रमित के घर दवा पहुंचाती आजाद की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को खाना-पानी, दवाएं आदि मुहैया कराने की बीड़ा उठाए स्माइल रोटी बैंक के आजाद पांडेय की टीम ने एक और मानवता की मिसाल पेश की है। आजाद ने राप्तीनगर के रेलविहार कालोनी में सात दिनों से भूखे कोरोना संक्रमित दीपक श्रीवास्तव के घर जाकर न सिर्फ भोजन व दवाएं दी है, बल्कि जीने की आस छोड़ चुके दीपक का सहारा भी बने । शनिवार देर शाम दीपक को अस्पताल में भर्ती भी करा दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, दीपक श्रीवास्तव  घर में अकेले ही थे। उनके छोटे भाई रवि श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव हैं और वे भी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में है। पिता आरबी श्रीवास्तव का देहांत हो चुका है। आजाद पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर, उनके पास एक फोन आया।

फोन करने वाले ने दीपक के घर का करीबी बताया और जानकारी दी कि राप्तीनगर से एक कोरोना पॉजिटिव आदमी ने पिछले सात दिन से कुछ खाया नहीं हैं। मैं खुद अपनी टीम के साथी विश्वजीत त्रिपाठी, अमर, दीपक के साथ पहुंचा। घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गया तो दीपक बेड पर पड़े थे और उनमें इतनी ताकत नहीं थी कि वे उठकर पानी पी सकें। वे बार-बार मरने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उनसे बात कर हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्हें दूध, खाना, फल इत्यादि दिया। दीपक ने जब अपनी तेरहवीं में आने को कहा तो मेरी आंखें भर आईं। फिर स्माइल टीम ने फटाफट व्यवस्था कराके मरीज को गोलघर स्थित शिवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके एक रिश्तेदार और मोहल्ले के एक व्यक्ति भी आ गए हैं और देेखभाल का वादा किया है।
विज्ञापन


आजाद पांडेय से संपर्क करें-9454641501
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें