रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के मसकनवां-लखपतनगर स्टेशनों के बीच सब-वे बनाने के लिए तीन मार्च को ब्लॉक लिया है। इसके चलते यशवंतपुर से एक मार्च को चलने वाली 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज संगम से तीन मार्च को चलने वाली 04231 प्रयागराज संगम-बस्ती स्पेशल मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी और बस्ती से तीन मार्च को 04232 बस्ती-प्रयागराज संगम स्पेशल मनकापुर से चलाई जाएगी।
इसके अलावा 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 17 मिनट, दो मार्च को 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 135 मिनट तथा तीन मार्च को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल लखनऊ मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।