फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस: कल्याण का विशेषांक 'कृपानुभूति' छपकर तैयार, रोज आठ से दस हजार प्रतियां होंगी डिस्पैच

Thu, 20 Jan 2022 03:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

1.85 लाख पाठक कल्याण के हैं। ऐसे में प्रतिदिन आठ से 10 हजार प्रतियां डिस्पैच होंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर गीता प्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीताप्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ का विशेषांक ‘कृपानुभूति’ अंक छपकर तैयार है। इसके डिस्पैच की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। गीता प्रेस प्रबंधन ने प्रतिदिन आठ से 10 हजार प्रतियों के डिस्पैच का लक्ष्य रखा है। जो डाक के माध्यम से कल्याण के 1.85 लाख पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


कल्याण के ‘कृपानुभूति’ अंक में कृपानुभूति शब्द का अर्थ, प्रकार, पात्रता, गणेश, शिव, शक्ति, विष्णु आदि पंचदेवों की कृपा संबंधित अनुभूतियों का वर्णन है। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत महापुराण, महाभारत, श्रीरामचरितमानस, आनंद रामायण, गर्ग संहिता, संत साहित्य एवं लोक साहित्य से भगवत्कृपा अनुभूति से संबंधित लेख व आम पाठकों की अनुभूति से संबंधित लेखों को इस विशेषांक में शामिल किया गया है।  विशेषांक 500 पेज का होगा। इसमें आठ आर्ट पेपर लगाए लगाए जाएंगे, जिन पर भगवान के रंगीन चित्र होंगे।

पांच सालों से कीमत में बदलाव नहीं

पांच सालों से कल्याण की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 250 रुपये में विशेषांक सहित पूरे वर्ष के सभी 11 साधारण अंक पाठकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें डाक खर्च भी शामिल है।

गीता प्रेस प्रबंधक लालमणि तिवारी ने कहा कि कल्याण का वार्षिक विशेषांक छपकर तैयार है। 20 जनवरी से 1.85 लाख पाठकों तक डाक के माध्यम से इसके डिस्पैच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक दिन में आठ से 10 हजार पाठकों तक इसे प्रेषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें