फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे के लिए करेंगे 'ऑनलाइन दुआ', इस बार ऐसे मनाएंगे ईद

Sun, 24 May 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Eid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना काल में एक दूसरे से मिल नहीं सकते तो क्या। मुस्लिम समाज के लोग ईद की परंपरा निभाने के लिए टेक्नालॉजी का सहारा ले रहे हैं। ईद पर उलेमा-ए-किराम यूट्यूब लाइव के माध्यम से ऑनलाइन नसीहत व दुआ करेंगे।

विज्ञापन


मुस्लिम युवा इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए खास तौर पर दुआ की जाएगी।

नसीहत व दुआओं का यह दौर सोमवार को साढ़े चार बजे से यूट्यूब पर शुरू होगा। जो एक घंटा चलेगा। यूट्यूब के नूरी नेटवर्क चैनल पर यह कार्यक्रम लाइव देखा जा सकेगा। जिसमें तिलावत, नात, नसीहत, ईद का पैगाम, ईद व चाश्त की नमाज का तरीका बताकर खास दुआ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुफ्ती मो. अजहर शम्सी (नायब काजी), हाफिज अजीम अहमद नूरी, मौलाना शादाब अहमद रजवी आदि शामिल होंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें